कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में एक युवक द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ की सराय के बाथरुम में नहा रही महिलाओं की अश्लील फोटो खींचने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का है।
बाहरी राज्य का है आरोपित
बताया जा रहा है कि आरोपित युवक भी बाहरी राज्य का है और वह भी यहां दर्शन करने आया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का रहने वाला एक परिवार बज्रेश्वरी माता का दर्शन करने के लिए यहां आए हुए थे।
रोशनदान से खींच रहा था तस्वीरें
इस बीच सुबह के समय जब महिलाएं स्नान करने के लिए बाथरुम गईं तो इस दौरान वहां बने रोशनदान से एक युवक चुपके से उनकी फोटो खींचने लगा। वहीं, जब स्नान कर रही महिलाओं की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने काफी शोर मचाया। इसके बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने पकड़ा, फोन को लिया कब्जे में
उधर, महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित युवक को पकड़ लिया है। हालांकि, अभी तक युवक ने अपने गुनाह नहीं कबूला है, लेकिन पुलिस द्वारा युवक के फोन को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks