मां नयना देवी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, होमगार्ड जवानों ने बचाई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मां नयना देवी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, होमगार्ड जवानों ने बचाई जान


बिलासपुर।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित माता श्री नयनादेवी के दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु को अचानक से हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले कि पंजाब से आई इस महिला श्रद्धालु की तबियत और बिगड़ती मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। 

परिवार ने होमगार्ड के जवानों का धन्यवाद किया

महिला का नाम गीता पत्नी काला राम था, जो कि पंजाब के रोपड़ जिले से दर्शन करने के लिए यहां आई हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह वाकया उस वक्त पेश आया जब वह दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद मंदिर सुरक्षा प्रभारी परमजीत सिंह की अध्यक्षता में विजय कुमार राणा, सुर्कमा देवी, रामपाल द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। 

इसके बाद होमगार्ड के जवानों ने महिला को मंदिर के वीआईपी रूम में लिटाया और वहां पर उसका उपचार किया। थोड़ी देर बाद जब वह पूर्ण रूप से ठीक हो गई तो उसे स्थानीय अस्पताल के लिए भेज दिया। महिला के साथ आए परिवार ने होमगार्ड के जवानों का धन्यवाद किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ