शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आने वाले साल में फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और इस साल आपके लिए दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। आय में आशातीत सफलता मिलेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपका व्यवसाय एवं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा साथ ही प्रेम का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य एवं व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा बचकर पार करें। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का जोखिम ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज मान सम्मान से समझौता ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन भावुक होकर कोई निर्णय ना लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks