शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आने वाले साल में फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और इस साल आपके लिए दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम में कलह हो सकता है। क्या न करें- आज मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। आपके भौतिक सुख-सम्पदा की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। क्या न करें- आज गृह कलह की शुरुआत ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति में सुधार होगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन आप किसी भी सरकारी तंत्र से ना उलझें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप व्यापार में तरक्की करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने संतान का साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके व्यापार में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में दूरी सम्भव है, जिससे मन अवसादित रहेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज यात्रा करते समय किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य में कमजोरी सा अनुभव करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से आपकी दूरी रहेगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज नए कार्य की शुरुआत ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks