शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन जन्मे लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। यह लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। यह स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी होते हैं। आपके लिए दिसंबर का माह बेहद खास होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन प्रेम में कलह हो सकता है। संतान को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन मानसिक दबाव में कोई निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। प्रेम का साथ मिलेगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज अपनी जुबान से नियंत्रण ना खोएं।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज नाक-कान और गले की परेशानी को अनदेखा ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। प्रेम में समीपता आएगी। आपके संतान एवं व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम में दूरी हो सकती है। खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज के दिन शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी। प्रेम एवं संतान से दूरी हो सकती है। क्या न करें-आज के दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना उलझें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks