शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी, परन्तु व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज कोई नई व्यवसायिक शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आप भाग्यवान बने रहेंगे। प्रेम का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने मान सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय असावधानी ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके लिए व्यापारिक दृष्टीकोण से कुछ नई शुरुआत हो सकती है। आपके स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। क्या न करें- आज के दिन ननिहाल पक्ष से ना उलझें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। प्रेम में कलह की सम्भावना है। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks