शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन रहेगा। अड़चनों के बावजूद व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। आप पराक्रमी बने रहेंगे। आपके घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। क्या न करें-आज भाई-बहन के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। आपके संतान एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम मध्यम रहेगा। आप शब्द साधक बने रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने मन को अवसादित ना होने दें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार खुद को ना बनाएं।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं संतान को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज के दिन सम्बन्धों को लेकर लापरवाही ना बरतें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks