शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं, उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार है। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें-आज भूमि भवन वाहन की खरीदारी ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आपको संतान एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी सम्भव है। क्या न करें-आज घरेलू कलह की शुरुआत ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। धनागमन होगा। क्या न करें- आज अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होंने दें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार हो रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे, आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता आपको आसानी से हो जाएगी। आपको संतान एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज गलत श्रोत से पैसे ना कमाएं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks