शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में विकार हो सकता है। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा से कष्ट हो सकता है। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका व्यापार मध्यम रहेगा। रोजी रोजगार में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप अपने व जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्या न करें-आज प्रेम में कलह ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। आपके सीने में विकार हो सकता है। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks