शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं। आपके लिए जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने की स्थिति इस साल बहुत अच्छी रहेगी।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको यात्रा से लाभ मिल सकता है। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। क्या न करें- आज संतान की मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आपको नौकरी चाकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। क्या न करें- आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका में कलह हो सकता है। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। क्या न करें- आज के दिन संतान की सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks