शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज हुआ है आपका जन्म तो कुछ ऐसा बीतेगा साल : आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। इस साल दिसंबर आपके लिए भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन आपके व्यापार की स्थिति ठीक चलती रहेगी। क्या न करें- आज के दिन स्वास्थ्य एवं संतान के प्रति लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके मन में थोड़ा उहापोह की स्थिति रहेगी। आपको आपके शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम में कलह सम्भव है। क्या न करें- आज किसी तरह की मानसिक चंचलता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन मधुमेह एवं मूत्र रोग के रोगी खूद का ध्यान दें। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज किसी बात पर उत्तेजित होकर कलह ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन अपने महत्वपूर्ण निर्णय रोक कर रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन राज सत्ता पक्ष में आपकी पहुंच बन रही है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन कड़क भाषा का प्रयोग ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका शारीरिक एवं मानसिक तापमान बढ़ा रहेगा। आपके व्यापार, प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भाइयों एवं मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks