शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। आप हर काम सोच समझकर करते हैं। आपके लिए इस साल दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपकी आय में आशातीत वुद्घि मिलेगी। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका प्रेम मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज संतान से दूरी ना होने दें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार का कोई आर्थिक निवेश ना करें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको अपनों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन आप कोई्र भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks