राशिफल 29 मार्च : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 29 मार्च : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। आप हर काम सोच समझकर करते हैं। आपके लिए इस साल दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपके बच्चों की सेहत में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन रहेगा। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपको आपकी मां का साथ मिलेगा। आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज किसी तरह का निवेश ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके जीवन में सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन धनागमन होता रहेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपके प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता ना करें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता आपको आसानी से हो जाएगी। आपको प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्या न करें- आज गृह कलह ना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ