शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 11:02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना बजट भाषण सुनने विधानसभा सदन पहुंची हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीवीआईपी गैलरी में मौजूद हैं।
चुनावी साल वाले बजट भाषण में सीएम जयराम ने लगभग सभी सामाजिक वर्गों की पेंशन बढाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कुछ वर्गों को अतिरिक्त रियायत भी दी गई है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा
- वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई।
- 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।
- आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी।
- 60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा।
- दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा।
- 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks