मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय में लाशें मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आज शुक्रवार शाम एक और डेड बॉडी बीएसएल जलाशय से बरामद हुई है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया शव
मिली जानकारी के मुताबिक़ बीबीएमबी के बीएसएल जलाशय में शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने एक शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत ही पुलिस थाना सुंदरनगर को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है।
बतौर रिपोर्ट्स, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks