शिमला। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल बीजेपी जहां खुशियां बना रही है। वहीं, कांग्रेस के खेमे में चुप्पी छा गई है। कांग्रेस की हार पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनादेश है उसे स्वीकार करना चाहिए। हिमाचल में बीजेपी के नेता और सीएम ज्यादा खुशी ना मनाएं। उनकी यह खुशी टेंपरेरी है। हिमाचल में कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर बाहर कर देगी।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और बीजेपी को मात देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकार के खिलाफ जनता के बहुत मुद्दे है। हिमाचल में सीधी लड़ाई बीजेपी कांग्रेस में रहती है, लेकिन अब पंजाब में आप की जीत के बाद जो समीकरण बनेंगे उस पर नजर रहेगी।
2016 में किया था NH का वादा, अबतक नहीं हुआ पूरा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हर चुनावों की परिस्थितियां अलग होती है। कांग्रेस मजबूत रणनीति तैयार करेगी और बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। वहीं मुकेश ने कहा कि उन्होंने नेशनल हाइवे को लेकर सवाल पूछा। सरकार ने 2016 में नेशनल हाईवे का वायदा किया, लेकिन आज तक एक भी नही बन पाया।
बकौल मुकेश, 69 नेशनल हाईवे एक धोखा है। इतने साल बाद भी एक भी नेशनल हाइवे तैयार नही हुआ। बता दें कि आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार में बीजेपी ने एक बार फिर परचम लहराया है, जबकि देश में मोदी लहर के बाद संजीवनी ढूंढ रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks