शिमलाः हिमाचल प्रदेश में महिला व बच्चियों के साथ घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत आते महिला पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां दो युवकों ने डरा धमका कर जंगल ले जाकर एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जंगल में किया दुराचार
बताया जा रहा है कि पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती तीन मार्च की है। जब नाबालिग लड़की स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी तो इस बीच वहां पर दो युवक आ पहुंचे। जो उसे डरा धमकाकर जबरदस्ती जंगल की ओर ले गए। जहां आरोपितों ने उसके साथ दुराचार किया।
चार दिन बाद हुआ मामला दर्ज
वहीं, पीड़िता के घरवालों ने शर्म लाज के कारण अभी तक आरोपितों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। वहीं, अब घटना के चार दिन बीतने के बाद स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पुलिस कर रही जांच
उधर, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 376डी, 506, 34 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks