सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से चलती बस का गेट खुलने से ड्राइवर के नीचे गिरने की खबर सामने आई है। घटना शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर जाबली के समीप का है।
पहाड़ी से जा टकराई बस:
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस (HR39D-0765) हिसार से शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान जाबली के समीप एचपीएल फैक्टरी के साथ तीखे मोड़ पर बस का गेट खुल गया और ड्राइवर नीचे गिर गया।
ड्राइवर के नीचे गिरने से बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रहा कि बस खाई के तरफ नहीं गई अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थी।
सवारियों की सांसे अटकी:
नीचे गिरने के कारण बस ड्राइवर कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज हेतु ईएसआई अस्पताल परवाणु ले जाया गया है। साथ ही बस में सवार कुछ सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
इस तरह चलती बस का गेट खुलना हरियाणा रोडवेज के व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि, ये जांच का विषय है कि बस का गेट टूटा हुआ था या फिर ड्राइवर के लापरवाही के कारण गेट खुल गया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks