शिमला: पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को चार राज्यों में मिले अपार बहुमत का असर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी देखने को मिला।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः 21 वर्षीय युवक ने दोस्त को किया मैसेज, जब तक पहुंचता लगा चुका था छलांग
भाजपा नेताओं का जहां मनोबल काफी ऊंचा दिखा। तो कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का चेहरा मायूसी से लटका हुआ दिखा। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच प्रश्नकाल के दौरान टीका टिपण्णी भी सदन में देखने को मिली।
CM जयराम और मुकेश के बीच ने तंजवार:
सड़कों पर पूछे जा रहे सवाल पर सीएम जयराम ने विधानसभा में मुस्कराते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव नतीजों पर तंज किया। उन्होंने कि सिद्धू-चन्नी सब हार गए हैं, ऐसा बता रहे हैं।
एनएच पर किए अनुपूरक सवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम को खुशी कुछ और है। इतने गंभीर मामले को भी हल्के में ले रहे हैं। वहीं, सीएम बोले कि नेता प्रतिपक्ष की परेशानी कुछ और है।
यह भी पढ़ेंः पंजाब के बाद आप के निशाने पर हिमाचल: जनता बोली- हमें फ्री का खाने की आदत नहीं
गौरतलब है कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा अपार बहुमत के साथ दुबारा सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड में जहां भाजपा की डगर मुश्किल नजर आ रही थी। वहां भी पार्टी को बंपर लीड मिलती हुई नजर आ रही है।
मजदूरों के बेटे वाली ये सरकार हमारी है:
वहीं, डिप्टी स्पीकर डॉ हंस राज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कविता के माध्यम से लिखा कि योगी ने कर दिखाया है, अब जयराम की बारी है।
उन्होंने लिखा कि योगी ने इतिहास बनाया, अब जयराम की बारी है।
यूपी बन जाएगा शिमला, ये भी तो जीत हमारी है।।
राजा रानी बात पुरानी, जन की जीत ही प्यारी है।
मजदूरों के बेटों वाली, ये सरकार हमारी है।।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks