हिमाचल का भविष्य: आठ साल के सक्षम 187 सेकंड में बता देते हैं 195 देशों के नाम, देखें वीडियो

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का भविष्य: आठ साल के सक्षम 187 सेकंड में बता देते हैं 195 देशों के नाम, देखें वीडियो

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में होनहारों की कमी कहीं से नहीं है और इस बात से आप भी भलीभांति वाकिफ भी होंगे। इसी बीच हिमाचल के होनहार बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बच्चे का नाम है- सक्षम भारद्वाज। जो कि जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल स्थित गांव कोटलू ब्राह्मणा का रहने वाला है। 

इस बच्चे ने नया कीर्तिमान रचते हुए 187 सेकंड में 195 देशों के झंडों को देखकर देश का नाम बताकर सबको हैरान कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं सक्षम खाली मानचित्र पर भी एशिया व यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ कई और देशों व राजधानियों को भी पहचान लेते हैं।

शिवांश का शौक सभी देशों का मैप देखना था

सक्षम के पिता डा नरेश भारद्वाज बताते हैं कि सक्षम तीसरी कक्षा में एल्पाइन पब्लिक स्कूल झांसी, उत्तर प्रदेश में पढ़ता है। सक्षम का बड़ा भाई शिवांश भारद्वाज दसवीं कक्षा में पढ़ता है। शिवांश का शौक सभी देशों का मैप देखना था और उसे देखते-देखते सक्षम ने यह कर दिखाया। 

बता दें कि सक्षम  के पिता डॉ नरेश भारद्वाज इस समय केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी (उत्तर प्रदेश) में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। माता सुषमा शर्मा रानी लक्ष्मी बाई एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी में सेवाएं दे रही है। 

हिमाचल व देश के लिए यह गर्व की बात

इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी जानकारी हासिल करना एक बहुत बड़ी बात है। इस नन्हें बच्चे ने सभी को आश्चर्य में डाला हुआ है। बहुत ही चंचल स्वभाव के सक्षम भारद्वाज विश्व में यह कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। सक्षम की इस उपलब्धि से सभी रिश्तेदारों और इलाकावासियों के बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। स्वजन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश व भारत देश के लिए यह गर्व की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ