नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज सोमवार को राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। ख़ास बात ये है कि इसमें से एक सीट हिमाचल प्रदेश की भी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस नेता आनंद शर्मा अभी तक राज्य सभा सांसद हैं, जो कि अब रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव कराने का निर्णय लेते हुए तारीखों का ऐलान कर दिया है।
अहम तारीख
अधिसूचना जारी : 14 मार्च, 2022
नामांकन करने की अंतिम तारीख: 21 मार्च, 2022
नामांकन की जांच: 22 मार्च, 2022
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 24 मार्च, 2022
मतदान की तारीख: 31 मार्च, 2022
मतदान का समय: सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
वोटों की गिनती: 31 मार्च, 2022 शाम 05:00 बजे



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks