इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पडोसी राज्य पंजाब और उत्तराखंड में हुए चुनावों का एग्जिट पोल सामने आ गाया है। इन एग्जिट पोल्स के अनुसार एक तरफ जहां पंजाब में सात्तासीन कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर आई है। वहीं, उत्तराखंड में बीजेपी की कुर्सी जाने का ख़तरा बढ़ा हुआ सा नजर आ रहा है।
अधिकतर एग्जिट पोल्स के अनुसार पंजाब में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। तो वहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
ये रहा पंजाब का हाल
टाइम्स नाऊ के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22 सीटें, आप को 70 सीटें, शिअद+ को 19 सीटें, भाजपा+ को 5 सीटें और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है।
जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 27, आम आदमी पार्टी को 60, अकाली दल गठबंधन को 25, भाजपा गठबंधन को 04 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में आप को 41 फीसदी वोटों के साथ 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस महज 19 से 31 सीटों पर ही अटक सकती है। उसे 28 फीसदी वोट प्रतिशत ही मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा भाजपा को 1 से 4 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यही नहीं कई बार राज्य की सत्ता में रह चुकी शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ 7 से 11 सीटें ही मिलने की बात कही गई है।
ये रहा उत्तराखंड का हाल
जी न्यूज के अनुमान के मुताबिक
- भाजपा को 26 से 30 सीटें
- कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
- बसपा को 2 से 3 सीटें
- अन्य को 1 से 3 सीटें
टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
- भाजपा को 31-33 सीटें
- कांग्रेस को 33-35 सीटें
- आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें
- अन्य को 0-2 सीटें
NEWS X Exit poll के अनुमान के मुताबिक सीटें
- भाजपा को 31-33 सीटें
- कांग्रेस को 33-35 सीटें
- आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें
- अन्य को 0-2 सीटें
देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें
- भाजपा को 22-28 सीटें
- कांग्रेस को 40-46 सीटें
- आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें
- अन्य को 0-2 सीटें
एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा
- भाजपा को 26-32 सीटें
- कांग्रेस को 32-38 सीटें
- आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
- निर्दलीय को 3-7 सीटें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks