शिमला। हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर सैंकड़ों कर्मचारी सड़कों पर उतर गए हैं। इस सब के बीच कर्मचारियों ने दोपहर बाद विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। विधानसभा से सटे चौड़ा मैदान में प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद कर दिए गए थे।
इसके बावजूद भी सैकड़ों कर्मचारी बैरिकेड्स के पास पहुंच गए और उसे तोड़कर आगे का रुख कर दिया। फिर पुलिस के घेरे को तोड़ते हुए विधानसभा का घेराव करने पहुंचे गए हैं। हांलाकि इस बीच उनकी पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की भी हुई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौंछारें भी की हैं।
हल्का लाठी चार्ज किए जाने की भी खबर
गौरतलब है कि सरकार ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। वहीं, पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे हैं। डीजीपी संजय कुंडू भी मौके पर मौजूद हैं और हर स्थिति पर नजरें गड़ाए हुए हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार कर्मचारियों पर पुलिस की ओर से हल्का लाठी चार्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर कर्मचारी लगातार विधानसभा गेट की ओर आगे बढ़ रहे हैं। विधानसभा का घेराव करने के लिए ये कर्मचारी परंपरागत लोक वाद्ययंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान कर्मचारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks