हिमाचल से भागे डेविड नामक बदमाश की थी तलाश
दरअसल, हुआ ऐसा कि प्रयागराज पुलिस थाना के जवानों ने इस दबिश के संबंध में ना तो कोई कागजी कार्रवाई की और ना ही इस संबंध में आला अधिकारियों को सूचित किया। वहीं, इस दबिश के दौरान 5 लोगों को हिरासत में लिया गया था। ऐसे में पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एक्शन लेते हुए चार सब इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
बता दें कि बीते 26 फरवरी को हिमाचल पुलिस की टीम ने अभिरक्षा से भागे डेविड नामक बदमाश की तलाश में प्रयागराज पुलिस थाना कर्मियों संग मिलकर जानसेनगंज के पास एक लॉज में दबिश दी थी। इस दौरान उन्हें आरोपित तो नहीं मिला लेकिन यहां से उन्होंने 5 लोगों को हिरासत में लिया। इन पर आरोप था कि इन्होंने आरोपित को शरण दी थी।
बिना कागजी कार्रवाई के कर दी थी रिहाई
इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बिना कोई कागजी कार्रवाई किए अगली सुबह आरोपितों को रिहा कर दिया। इस संबंध में जब एसएसपी को जानकारी लगी तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए और इसकी रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से एसपी को सौंप दी। वहीं, अब रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks