ऊना। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही साथ सूबे में आत्महत्या के मामलों में भी काफी तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां एक 29 वर्षीय विवाहिता ने जहर निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पति समेत चार पर केस
वहीं, मृतका के भाई ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दी है। ऐसे में पुलिस ने भी महिला के पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा है।
जान गंवाने वाली महिला की पहचान नरेश कुमारी पत्नी सपताल सिंह निवासी सतलेटा के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला द्वारा जहर निगलने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। इसे में उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भी ले जाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद डॉक्टर्स द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
मारपीट के साथ गाली गलौच भी करते थे
मृतक के भाई जसवीर सिंह निवासी भदौड़ी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मेरी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन का ससुराल वाले मारपीट व गाली गलौच किया करते थे, जिसके चलते बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। एएसपी ऊना ने मामले की पुष्टि की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks