शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। चुनावी साल के दौरान पेश किए गए इस बजट में हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभांबित करने का प्रयास किया गया है।
सीएम ने की ये घोषणाएं
नए बजट के तहत सरकार की ओर से गौ वंश संरक्षण के लिए एक रुपए का अतिरिक्त सेस लगाए जाने की घोषणा की गई है।
इसके अलावा सरकार ने शराब की बिक्री पर भी एक रुपए अतिरिक्त सेस लगाने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लर्नर लाइसेंस को भी ई परिवहन में शामिल करने की घोषणा की है। इसके तहत अब वाहन धारक अपना लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन बना सकेंगे।
वहीं, हिमाचल में अभी एंबुलेंस के पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए नियमों को बदला जाएगा और एंबुलेंस का भी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके अलावा आज पेश हुए बजट में अप्रैल महीने तक एचआरटीसी में 220 नई बसों को शामिल किए जाने का ऐलान किया गया है। जबकि, 2022-23 में 200 बसों की और खरीद की जाएगी। इसमें 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks