शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सदन में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने 11:02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। मुख्यमंत्री पौने 11 बजे विधानसभा परिसर में पहुंचे। सेवा सिद्धि के चार साल समृद्धि के मोदी के सूत्र वाकया को पढ़कर बजट पढ़ने की शुरुआत की।
चुनावी साल वाले बजट भाषण में सीएम जयराम ने लगभग सभी वर्गों को लुभाने के लिए लिहाज से कई प्रमुख ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम ने जिला परिषद सदस्यों, पंचायत प्रधानों समेत अन्य कई पदों पर आसीन लोगों के मानदेय में वृद्धि करने का ऐलान किया है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों की बढ़ेगी संख्या
इसी तरह हिमाचल प्रदेश में एक हजार आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में से केवल 2136 आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय भवन में चलाए जा रहे हैं। माडल आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 32 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
यहां जानें किसका मानदेय बढ़ा
जिला परिषद को 10000 रुपये, सदस्य जिला परिषद को 6000, पंचायत समिति को 9000, उपाध्यक्ष पंचायत समिति को 6550,सदस्य पंचायत समिति को 5550, प्रधान ग्राम पंचायत 5550 रुपये, उप प्रधान ग्राम पंचायत को 3500 रुपये मानदेय और सदस्य ग्राम पंचायत को प्रति बैठक अब 300 रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को 25 हजार की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉपअप के रूप में दी जाएगी।
महापौर नगर निगम को 15000 रुपये प्रति माह, उप महापौर नगर निगम को 10000 रुपये प्रति माह, पाषर्द नगर निगम को 6050 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8000 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 6500 रुपये प्रति माह, पार्षद नगर परिषद 3000 रुपये प्रति माह, प्रधान नगर पंयायत को 6500 रुपये प्रति माह, उप प्रधान नगर पंयायत को 5000 रुपये प्रति माह और सदस्य नगर पंयायत को 3000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks