शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का आखिरी एवं पांचवां बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 11:02 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना बजट भाषण सुनने विधानसभा सदन पहुंची हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी वीवीआईपी गैलरी में मौजूद हैं।
चुनावी साल वाले बजट भाषण में सीएम जयराम ने सूबे के बेरोजगार युवाओं को ध्यान में रखते हुए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सीएम जयराम ने एक साल में 30 हजार सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।
- इनमें आशा कार्यकर्ता, आशा फेसिलिटेटर, पैरा फीटर, मल्टी टॉस्क वर्कर, शिक्षा विभाग, पुलिस, बिजली बोर्ड, HRTC, पशुपालन, शहरी निकाय, पंचायत सचिव इत्यादि विभागों में रोजगार दिया जाएगा।
- हिमाचल में लंबे अरसे से होमगार्ड के पदों को नहीं भरा जा सका है। वर्ष 2022 में होमगार्ड के पदों को भी भरा जाएगा।
- 780 आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे।
- 870 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।
- इसके अलावा अन्य विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।
- शिक्षा, बिजली बोर्ड सहित राजस्व विभाग में भी भर्तियां होंगी।
- प्रदेश में पांच सौ डाक्टर के नए पद सृजित किए जाएंगे।
- आयुष वैलनेस सेंटर में महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षकों के रूप में आरोग्य मित्र लगाए जाएंगे।
- स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, एचआरटीसी, शहरी विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग, होमगार्ड, पंचायत विभाग, पुलिस आदि में भर्तियां की जाएगी।
- हिमाचल में डॉक्टर, नर्स, पुलिस कांस्टेबल, शिक्षकों, होमगार्ड, पंचायत सचिव, जेओए, चालक, परिचालक, लाइनमैन, टीमेट, ग्राम रोजगार सहायक आदि के पदों को भरे जाएंगे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks