ऊनाः हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस की टीम ने आबकारी एंव कराधान विभाग में तैनात इंस्पेक्टर को शराब के फर्जी परमिट मामले में गिरफ्तार किया है। मामला प्रदेश के ऊना जिले का है।
मिली जानकारी के
बताया जा रहा है कि आरोपित इंस्पेक्टर बीते पांच महीनों से अंतरिम बेल पर था। वहीं, अब उच्च न्यायालय से जमानत रद होने के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी परमिट में है हाथ!
बता दें कि बीते 15 अक्टूबर 2021 को ऊना शहर के पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग पर विजिलेंस की टीम ने एक ट्रक को 900 पेटी शराब सहित पकड़ा था। इस दौरान जब टीम ने ट्रक चालक से शराब का परमिट दिखाने को कहा था तो उसने फर्जी परमिट दिखा दिया।
जब टीम द्वारा मामले की जांच की गई तो सामने आया कि बरामद शराब सिरमौर की बनी जमना वैवरीज की है। इसके अलावा इस मामले में शराब के लिए जो फर्जी परमिट जारी हुआ है उसमें फैक्ट्री में तैनात अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।
अदालत में किया जाएगा पेश
इसके उपरांत विजिलेंस की टीम ने फैक्ट्री में तैनात जय सिंह आवकारी विभाग के इंस्पेकटर को भी आरोपित बनाया था। इस पर इंस्टेपक्टर ने डर से उच्च न्यायालय में जमानत ली थी। मामले की पुष्टि डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks