चंबाः हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण काफी लंबे अरसे बाद प्राइमरी स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर रखते हुए खोला गया है। इस बीच प्रदेश में कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षकों द्वारा कोताही बरती जा रही है। ताजा मामला प्रदेश के चंबा जिले से रिपोर्ट हुआ है।
यह भी पढ़ेंः बजट से पहले जयराम कैबिनेट की अहम बैठक आज: जानें इस बैठक में क्या होगा ख़ास
फोन पर व्यस्त थे अध्यापक
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक एनआर शर्मा के नेतृत्व में टीम केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान जब वे केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पण्ताह पहुंचे तो उन्होंने वहां मौजूद दोनों जेबीटी अध्यापकों को मोबाइल पर व्यस्त पाया।
मिड-डे-मील भी नहीं बना
यहां तक कि जिले स्थित अन्य स्कूलों में बीते कल काफी समय बाद मिड डे मील बना हुआ था। परंतु यहां मिड डे मील नहीं बनाया गया। जब इस संबंध में अध्यापकों से पूछा गया तो उन्होंने इलाके में भंडारा होने की बात कही।
बिना मास्क बैठे थे बच्चे
इसके अलावा स्कूल में कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना करवाने में भी स्टाफ कामयाब नहीं पाया गया। कक्षाओं में बच्चे बिना मास्क के बैठे हुए थे। इस संबंध में टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 03 मार्च : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
गौरतलब है कि बीते कल टीम ने इलाके में मौजूद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलाल, अथेड़, हाई स्कूल पण्ताह, करवाल मिडल स्कूल सेरी सहित कुल 11 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पण्ताह स्कूल को छोड़कर बाकी सभी पाठशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्थ पाई गईं। जहां थोड़ी बहुत कमियां दिखी उन्हें टीम द्वारा तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks