शिमला। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहला मौका होगा कि जब विधानसभा का सत्र सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इससे पहले कभी भी विधानसभा सत्र निर्धारित 11 बजे से पहले आयोजित नहीं हुआ था।
इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण पर सीएम जयराम ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि 41 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर विपक्ष में कुछ सुधार आया है। विपक्ष बच्चों की तरह जिद करते हैं, खिलौना नहीं दिया तो जमीन पर लेट जाते हैं, विपक्ष का भी यही हाल है, कोई भी काम बस अभी करो। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आना-जाना रहता है। कभी आप कभी हम।
सिंघा अकेले हैं, इसलिए जोर-जोर से बोलते हैं
इससे पहले माकपा विधायक राकेश सिंघा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, एनएचएम कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने का मामला उठाया। सिंघा ने कहा कि कंपनियां आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं। हिमाचल में बेरोजगार चरम पर है।
सिंघा ने कहा कि पे कमीशन को लेकर राइडर लगाना गलत है। मुख्यमंत्री, मंत्री अपने पर राइडर लागू करके देखें। अध्यक्ष महोदय सरकार को सद्बुद्धि दीजिए। जिस पर सीएम सीएम ने तंज किया- राकेश सिंघा अकेले हैं, इसलिए जोर-जोर से बोलते हैं। वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर लिया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks