ऊना/होशियारपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट के संघनई गांव से संबंध रखने वाले ब्रह्म शंकर जिम्पा भी शामिल हैं। उन्होंने होशियारपुर विधानसभा सीट से पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुंदर श्याम अरोड़ा को करीब 17500 मतों से हराया। इससे संघनई में दिवाली जैसा माहौल है।
ब्रह्म शंकर के पिता स्व। कुंभकरण दास रोजगार के लिए होशियारपुर गए और वहां एक दुकान की। व्यवसाय के चलते उनका परिवार भी वहीं बस गया। अरोड़ा के साथ उनकी नजदीकियां रहीं। जिम्पा कांग्रेस से ही होशियारपुर में पार्षद भी रहे। बीच में अरोड़ा के साथ उनके रिश्तों में खटास आने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks