शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सुबह सवेरे 18 सवारियों से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार होने से बच गई। घटना राजधानी शिमला के उपनगर संजौली क्षेत्र की है। जहां एक चलती बस का एक्सल अचानक से टूट गया। इस वजह से चालक ने तुरंत अपनी सूजबूझ से ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
यह भी पढ़ेंः अब पहाड़ों की चढ़ाई करेगी केजरीवाल एंड टीम: पंजाब के बाद अगला निशाना हिमाचल होगा
तुरंत लगाई ब्रेक
मिली जानकारी के समय यह घटना आज यानी मंगलवार सुबह 10 बजे की है। जब संजौली से एक निजी बस पुराना बस स्टेंड की ओर आ रही थी। इस बीच रास्ते में जब वे गैस एजेंसी के पास पहुंची तो अचानक से बस का एक्सल टूट गया। इस पर चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा कर बस में सवार यात्रियों की जान बचाई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम के आंकड़े हैरान कर देंगे: हर 24 घंटे में 1 रेप
पुलिस भी मौके पर पहुंची
वहीं, घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। उधर, इस हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने वहां पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया साथ ही साथ यातायात सेवा को भी बहाल किया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks