कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में तेजधार हथियार की आड़ लेकर घर में घुसे दो चोरों ने पहले तो महिला से लूटपाट की फिर उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताया तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित देहरा उपमंडल के तहत आते पुलिस थाना रक्कड़ का है।
आधी रात को घर में घुसे चोर
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात यानी 20 फरवरी को घर में महिला व उसके दो बेटे( 17 व 15 वर्ष) मौजूद थे। इस दौरान आधी रात करीब दो बजे महिला लघुशंका के लिए घर के पास स्थित शौचालय गई हुई थी। इस बीच जब वह वापस अंदर लौटी तो उसने वहां मास्क पहने दो आरोपितों को देखा। जिन्होंने महिला की गर्दन पर चाकू रखते हुए शोर मचाने से इंकार कर दिया और फिर घर में रखे गहनों के बारे में पूछा।
पहले लिए गहने फिर दी धमकी
डर के मारे महिला ने बैड वाक्स में रखी गहनों की पोटली के बारे में बता दिया। इस पर दोनों आरोपितों ने पहले तो गहनों की पोटली को अपने कब्जे में किया इसके उपरांत किसी को भी कुछ बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दे डाली। अगली सुबह उक्त महिला ने फोन के माध्यम से अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया।
पुलिस कर रही जांच
इसके उपरांत महिला न काम से घर लौटे पति को घटना का वृतांत सुनाया। इस पर पति ने पुलिस थाना में आरोपितों के खिलाफ चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks