पति खींच रहा था फोटो:
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी राहुल पोधर अपने परिवार सहित हिमाचल घूमने आए थे। इस दौरान शुक्रवार को यह परिवार कल्पा स्तिथ सुसाइड प्वाइंट देखने गया था।
इस दौरान महिला जयता दास सुसाइड प्वाइंट पर लगी ग्रिल पर खड़ी थी, जबकि पति राहुल पोधर फोटो खींच रहा था। महिला का पांव फिसल गया और वो रोघी रोड के नीचे गहरी खाई में गिर गई।
गहरी खाई से काफी मशक्कत के बाद पुलिस की क्यूआरटी (QRT) ने शव को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, पुलिस टीम का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस को है इस बात का शक:
सुसाइड प्वाइंट पर सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। कुछ समय पहले इसी तरह के मामले में सुसाइड पॉइंट पर एक महिला की हत्या कर दुर्घटना का रंग देने का प्रयास किया गया था।
इस कारण पुलिस पूरी गहनता से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। यह बात पुलिस को खटक रही है कि सुरक्षा के इतने पुख्ता व्यवस्था होने के बावजूद यह हादसा कैसे हुआ?



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks