शिमलाः हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ बने रहने के आसार हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आठ मार्च से 12 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
खिली है धूप
वहीं, बात करें आज की तो राजधानी सहित आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। ऐसे में लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। एक बार फिर प्रदेश में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, बीते तीन हफ्तों से अवरुद्ध पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग -305 को फोर बाई फोर वाहनों के लिए चालू कर दिया गया है।
पर्यटकों की संख्या बढ़ी
उधर, मौसम में हुए बदलाव के कारण एक बार फिर प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश तथा दुनिया भर से पर्यटक पहाड़ों की खूबसूरती को निहारने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन स्थलों में लोगों की तादाद बढ़ने के कारण कारोबारियों के चहरे पर खुशी छाई हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks