भारतीय सेना में निकली इन पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन; पूरी डिटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

भारतीय सेना में निकली इन पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन; पूरी डिटेल

शिमलाः भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के विभिन्न टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • आवेदन करने की अंतिम तारीखः 6 अप्रैल
  • कुल पदः 191
  • इनमें से 14 पद पुरुषों के लिए, दो शहीद कर्मचारियों की पत्नियों के लिए तथा 175 पद एसएससी पुरुषों के लिए हैं।
  • सामान्य सेवा [जीएस (एक्स)] / हाइड्रो कैडर: 40
  • नौसेना आयुध निरीक्षणालय संवर्ग (NAIC): 6
  • प्रेक्षक: 8
  • पायलट: 15
  • लॉजिस्टिक्स : 18
  • शिक्षा: 17
  • इंजीनियरिंग शाखा [सामान्य सेवा (जीएस)]: 15
  • विद्युत शाखा [सामान्य सेवा (जीएस)]: 30

आयु सीमाः 1 अक्टूबर 2022 को 20-27 वर्ष ( उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1995 से पहले और 1 अक्टूबर 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए)

शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। नोटः अंतिम वर्ष/सेमेटर के उम्मीदवारों को चयनित होने पर 1 अक्टूबर 2022 तक डिग्री की प्रति सबमिट करनी होगी।

सेवाकाल: इंडियन आर्मी एसएससी के लिए चयनित उम्मदीवारों का सेवाकाल 10 साल का रहेगा। हालांकि, इसे अधिकतम 4 वर्षों के लिए बढ़ाया (दो बार में) भी जा सकता है, लेकिन यह अभ्यर्थी के प्रदर्शन, स्वास्थ्य योग्यता और सेहत पर निर्भर करेगा।

भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ