शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में आज सुबह 11 बजे सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में कुल 40 एजेंडा आइटम को शामिल किया गया है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है।
वहीं, अब सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार मंत्रिमंडल द्वारा मल्टी टास्क वर्कर्स द्वारा 8 हजार पदों को मेरिट बेस पर भरने तथा मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश कैबिनेट अन्य कई अहम निर्णय भी लिए हैं।
जानें क्या हुए निर्णय
मल्टी टास्क वर्कर्स के 8000 पद मेरिट के आधार पर भरे जाएंगे।
लंबे समय के इंतजार के बाद मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप प्रदान किए जाएंगे।
विभिन्न विभागों में 200 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे।
शिमला नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी गई है, अब 41 वार्ड होंगे।
प्रदेश में 1300 नए भवन बनाए जाएंगे व प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर अब पीड़ित परिवार को 1.30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
शिमला की तरह कंडाघाट, सोलन व पांवटा के लिए रिवाइज्ड प्लान बनाया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks