सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक चकित करने वाला ममला रिपोर्ट हुआ है। यहां हरियाणा की सीमा पर 11 दिन से लापता चल रही एक 19 वर्षीय युवती की डेड बॉडी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती के शव को पत्थरों के नीचे छिपा कर रखा गया था। ऐसे में शुरूआती तौर पर इसे ह्त्या का मामला मां जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
परिजनों ने जताया था अनहोनी का अंदेशा
मृतक युवती पालियो पंचायत के अंधेरी की रहने वाली थी, जिसका नाम बलजिंदर कौर था। करीब 11 दिन पहले उसके लापता होने के बाद परिजनों ने 21 फरवरी को अनहोनी का अंदेशा भी जताया था, जो कि शव बरामद होने के बाद सही साबित हुई है।
पत्थरों के नीचे दबी होने की वजह से नहीं मिल रही थी
इससे पहले पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगल में युवती की तलाश कर रही थी। इस दौरान मोबाइल लोकेशन व ड्रोन की मदद से भी उसका पता लगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। क्योंकि लाश को पत्थरों के नीचे छिपाया गया था।
जब हुई लापता माता-पिता नहीं थे घर पर
इस सब के बीच आज दोपहर करीब एक बजे पुलिस को बलजिंद्र कौर की लाश हरियाणा की सीमा के नजदीक अरंडवाला में नाले के समीप होने की सूचना मिली थी। तुरंत ही थाना प्रभारी सहित टीम मौके पर पहुंच गई। पता यह भी चला है कि जब युवती लापता हुई थी, तब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।
ह्त्या का मामला मानकर जांच शुरू
अब पुलिस इस मामले को हत्या का मान कर चल रही है। डीएसपी (हेडक्वार्टर) मीनाक्षी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि आईपीसी की धारा-302 की दिशा में ही कदम उठाया जा रहा है। एफएसएल की टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks