कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित जवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते शनि देव मंदिर तथा महाकालेश्वर मदिंर का है।
मूर्ति भी चुरा ले गए:
शातिरों ने शनि देव मंदिर से चांदी का सामान तथा महाकालेश्वर मंदिर से नगदी व सीसीटीवी कैमरा चुराया है।आरोपितों की पहचान सुल्तान पुत्र ठाकुर सिंह गांव लब व रोहित पुत्र पूरन सिंह गांव ताहलियां के तौर पर हुई है।
बता दें कि मावा नामक स्थान पर स्थित शनि देव मंदिर के पुजारी शंकर गिरी महाराज ने पुलिस थाना जवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस में दी शिकायत में उन्होंने बताया था कि शनि देव की मूर्ति पर एक चांदी का मुकुट जो करीब 600 ग्राम का था, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार है तथा मूर्ति के पीछे चांदी का ओम भी बना हुआ था जो 100 ग्राम वजनी है। वह दोनों शनि देव मंदिर से गायब हो गए हैं।
मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज में दो लोगों को चोरी करते हुए पाया। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
CCTV भी चुरा ले गए:
जबकि, दूसरी और महाकालेश्वर मंदिर के संस्थापक तिलक रपोत्रा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती रात मंदिर में चोरी हुई है। मंदिर का सीसीटीवी कैमरा चुरा लिया गया है। जबकि मंदिर के दो गल्लों के ताले भी टूटे हुए हैं।
हालांकि, अभी तक आरोपितों से चोरी का सामान रिकवर नहीं हो पाया है। परंतु पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया शनि देव मंदिर में जो चोरी हुई है। उसमें चांदी का सामान चुराया गया है इस मामले में हमने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है और इस सामान को इन्होंने किसके पास बेचा है।
इस सब की छानबीन जारी है। वहीं, जो दूसरे मंदिर में चोरी हुई है उसका क्यास लगाया जा रहा है कि इन्होंने यह चोरी की होगी पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता छानबीन जारी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks