मंत्री ने दी ये जानकारी:
आऊटसोर्स कर्मचारी संघ के साथ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के साथ आज बैठक थी। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है और सभी के हित में निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रदेश भर के आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।
उन्होंने संघ को एक प्रदेश स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। जिसके साथ आने वाले समय में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी।
10 अप्रैल तक देनी होगी डिटेल्स:
हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार प्रदेश में युवाओं के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है, जिसके चलते प्रदेश में विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्य करने वालों के लिए सरकार आने वाले समय में नीति बनाने की ओर अग्रसर है।
साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 अप्रैल तक सभी प्रकार की डिटेल भी कर्मचारियों से मांगी गई है। जिस पर कैबिनेट बैठक में भी चर्चा की जाएगी।
फोरलेन प्रभावितों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी एक अप्रैल को कैबिनेट सब कमेटी फोरलेन प्रभावितों के साथ मंडी में बैठक करेगी। उसके बाद फील्ड में जाकर जनता की अपीलों के बाद ही कमेटी अपनी रिपोर्ट कैबिनेट में रखेगी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks