शिमलाः हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सरकारी कर्मचारियों के अलग-अलग गुटों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बीते तीन मार्च को राजधानी शिमला में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब आज शिमला स्थित चौड़ा मौदान में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ेंः HRTC बस अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी: बाइक सवार को बचाने में दर्जनों जान आफत में डाली
यातायात सेवा प्रभावित
इस दौरान कर्मियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने का भी प्रयास किया। इस वजह से प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक आउटसोर्ट कर्मचारियों ने यह धरना वामपंथी संगठन सीटू के नेतृत्व में किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी भवन से बस स्टैंड होते हुए विधानसभा के बाहर से मुख्य सड़क तथा 103 सुरंग से गुजरते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। इस वजह से चौड़ा मैदान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः दो मंदिर में हुई चोरी, मूर्ति के साथ CCTV भी चुरा ले गए चोर; हुए अरेस्ट
दो दलों में बंटे कर्मी
कर्मियों का आरोप है कि सरकार विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों का शोषण कर रही है और इन्हें न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। इस मसले पर खुद आउटसोर्स कर्मी दो दलों में बंट गए हैं। इस बीच सरकार समर्थन में एक दल ने बीते कल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन स्थगित करने की बात कही। जबकि, दूसरे दल का नेतृत्व सीटू कर रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रदर्शन स्थगित नहीं किया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks