हिमाचल में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ अधिकारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ अधिकारी


ऊना।
हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केंद्रीय प्रयोगशाला परवाणू के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी तेज बहादुर सिंह को विजिलेंस ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

सहमति पत्र जारी करने के लिए मांगे थे पैसे 

मिली जानकारी के मुताबिक़ अधिकारी ने ऊना के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से अस्पताल में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के लिए सहमति पत्र जारी करने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ