सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित पर्यटन नगरी चायल के होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल मालिक व प्रबंधक समेत 17 युवक-युवतियों को मौके से अरेस्ट किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जाएगी, जिससे बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। बताया गया कि यह होटल पर्यटन नगरी चायल के गांव नगाली में स्थित है।
हरियाणा और पंजाब की हैं धंधे में शामिल युवतियां
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। जहां पुलिस ने होटल में देह व्यापार का धंधा चला हुआ पाया।
पुलिस ने यहां से पंजाब और हरियाणा की 24 से 30 आयु वर्ष की पांच युवतियों और दस लड़कों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही होटल मालिक और प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच चल रही है। मामला दर्ज कर देह व्यापार कब से चल रहा था इस बारे में पूछताछ चल रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks