बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के बिलासपुर जिले से रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टा के गांव पब्बा (कुठाकर) में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला है।
शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला की पहचान पुष्पा देवी (30) पत्नी सतीश कुमार के रूप में हुई है। मृतका का पति होमगार्ड के रूप में पुलिस थाना घुमारवीं में अपनी सेवाएं दे रहा है।
मायके वाले बोले- जब तक हम ना आएं, पोस्टमोर्टम ना हो
बतौर रिपोर्ट्स, मृतका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया। डीएसपी ने स्थानीय एसएफएसएल टीम को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि महिला के शव को शव गृह में रखवा दिया है। उधर, मायके वालों का कहना है कि जब तक वो लोग नहीं पहुंचते तब तक शव का पोस्टमार्टम न किया जाए। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks