मंडी। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के मंडी जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां स्थित पंडोह में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा ग्राम पंचायत स्योग में पेश आया। जहां तेज रफ़्तार आल्टो कार गहरे नाले (स्योगी नाला) में जा गिरी।
बतौर रिपोर्ट्स, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। कार का नंबर एचपी 33 ई 5697 था। जान गंवाने वाले की पहचान योग राज उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर महीने में कोई न कोई हादसा जरूर होता हैं। पुल की एक तरफ रेलिंग न होना हादसे का सबसे बड़ा कारण है। लोगों का कहना है कि अगर रिल्लिंग होती तो शायद व्यक्ति की मौत न होती। पंडोह मंडी मार्ग पर सफ़र करना आजकल खतरे से खाली नहीं। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks