कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने के चलते दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोली चला दी गई। घटना कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर उपमंडल के तहत आते कुठेड़ा गांव की है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल की दो कुडियां हुईं 'जंगी जहाज' : एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने का वीडियो वायरल
झगड़े में चला दी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक कुठेड़ा गांव के दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चला हुआ था। इस बीच बीते बुधवार को दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई। इस बीच एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोली चला दी गई।
दो हुए घायल
इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सहित फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना स्थल पर से साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल से शादी कर जाती थीं ससुराल: फिर भाग आती थीं वापस- दो अरेस्ट
आरोपित गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे की ओर से मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks