सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित हरिपुरधार में रह रहे उत्तराखंड के विकासनगर निवासी अफजाल अहमद बैंक में लेन-देन को लेकर संदेह के घेरे में आ गए हैं। हालांकि, इसे आतंकी फंडिंग से जोड़ना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन 15 दिनों के भीतर ही करीब 71 ट्रांजेक्शन होने व जम्मू-कश्मीर से अफजाल अहमद के बैंक खाते में हुई ट्रांजेक्शन बारे शिकायत मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने अफजाल के खाते को सील कर दिया है।
इसी साल जनवरी में खोला था खाता
मिली जानकारी के अनुसार अफजाल ने 15 फरवरी, 2022 को ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में अपना खाता खोला था। वहीं, 15 फरवरी से लेकर पहली मार्च तक उसके खाते में एक लाख 50 हजार 695 की राशि जमा हुई है। जबकि, 15 दिनों में 32 बार उसके खाते में ऑनलाइन पेमेंट जमा हुई।
इसी तरह अफजल के खाते से 39 बार पेमेंट अन्य खातों में ट्रांसफर हुई है। बतौर रिपोर्ट्स, 15 दिनों में खाते से कुल एक लाख 38 हजार 72 रुपए की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में कार्यरत प्रबंधक अनुराग ने बताया कि अफजाल के खाते में ट्रांजेक्शन को लेकर उनके हेड ऑफिस मंडी में जम्मू से शिकायत मिली थी और शिकायत में ट्रांजेक्शन को लेकर संदेह जताया गया था।
पुलिस को नहीं मिली अभी कोई शिकायत
उन्होंने आगे कहा कि शिकायत मिलने के बाद दो दिन पहले अफजाल अहमद का खाता सील कर दिया गया है। उधर, एएसपी बबिता में बताया की इस बारे में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि बैंक को इस तरह की कोई शिकायत मिली है, तो बैंक अपने स्तर भी मामलों की जांच कर सकता है।
पाकिस्तान से तार जुड़े होने की आशंका
अफजाल के पाकिस्तान से तार जुड़े होने का भी संदेह जताया जा रहा है। हरिपुरधार क्षेत्र में गुरुवार को इस मामले को लेकर दिनभर खूब चर्चा रही। कई संगठनों ने अफजाल को पाकिस्तान का दलाल बताते हुए पुलिस से उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks