कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं को नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि स्वराज इंजन लिमिटेड कंपनी द्वारा 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है। इस भर्ती के लिए इच्छुक पात्र साक्षात्कार में हिस्सा लेकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कुल पदः 150 ( पुरुष-100, महिला-50)
कंपनी का नामः स्वराज इंजन लिमिटेड कंपनी
साक्षात्कार की दिनांकः 9 मार्च 2022
साक्षात्कार का स्थानः औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर
साक्षात्कार का समयः सुबह 10 बजे
आयु सीमाः 18 से 26 वर्ष
चयन प्रक्रियाः ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल राउंड और मेडिकल चेकअप
शैक्षणिक योग्यताः
दसवीं 50 प्रतिशत अंक तथा आईटीआई में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
बता दें कि इस भर्ती में वे पुरुष भाग ले सकते हैं, जिन्होंने वर्ष 2018, 2019, 2020 व 2021 में मशीनिस्ट और टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी), डीजल मैकेनिक और ट्रैक्टर मैकेनिक व्यवसायों से उत्तीर्ण की हो। जबकि, महिला उम्मीदवारों के लिए 12वीं और आईटीआई मशीनिस्ट] टर्नर] मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी)] डीजल मैकेनिक और ट्रैक्टर मैकेनिक व्यवसायों से उत्तीर्ण की हो।
हेल्पर पद के लिए 8वीं पास को मौका
बता दें कि कंपनी दैनिक भागी सहायक के रूप में 30 पद भरेगी। इस एवज में अभ्यर्थी को 354 रुपए तथा 30 रुपए उपस्थिति भत्ता, केवल सहायकों के लिए नियम के अनुसार पीएफ और ईएसआई लागूद्ध सहायक पद की योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं रहेगी। चयनित आईटीआई प्रशिक्षुओं को कंपनी की तरफ से 9500 रुपए महीना (सीटीसी) वेतन देगी। इसके अलावा इस साक्षात्कार में वे अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने सरकारी अथवा गैर.सरकारी और प्राइवेट संस्थान से एनसीवीटी और एससीवीटी आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
जरुरी दस्तावेज
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी प्रशिक्षुओं को एक साल के अप्रेंटिस के तौर पर रखेगी। इस भर्ती में 2018, 2019, 2020 व 2021 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि अभयार्थियों को अपना आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर संस्थान पहुंचे।
कोविडड प्रोटोकॉल का करें पालन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थी को कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। इस कैंपस में आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ पीने का पानी, खाना, हैंड सेनेटाइजर व मास्क अवश्य रखना होगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks