शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़ने वाले हैं। राजधानी शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आगामी 6 व 7 मार्च को भारी बारिश होने के आसार हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज साफ है मौसम
वहीं, बात करें आज कि तो राजधानी शिमला में मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में धूप खिली हुई है। इस वजह से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। जबकि, बीते कल देर शाम करीब सात बजे के करीब मनाली-लेह मार्ग पर स्थित धुंधी पुल के पास हिमस्खलन हुआ है। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बीआरओ द्वारा आज मार्ग को खोला जाएगा।
बता दें कि बीते गुरुवार को भी अटल टनल तथा चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में ताजा हिमपात हुआ है। जबकि, बीते कल यानी शुक्रवार को धूप खिली हुई थी। इस बीच कुल्लू जिले स्थित अटल टनल के पास रोपसंग नामें में हिमस्खलन हुआ है। इस वजह से अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, सड़क को सुचारु करने के लिए बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को तिंदी तक बहाल कर दिया गया है। यहां तक कि प्रशासन की ओर से प्रयटकों को फोर-बाई-फोर वाहनों को लाहुल घाटी में प्रेश की अनुमति भी दे दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks